Spread the love



‎मुकुट यादव

‎सम्भल परिपाटी न्यूज़) श्री कल्कि धाम में प्रत्येक माह के प्रथम दिवस पर परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले मासिक सत्संग का आयोजन धाम परिसर में श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। प्रातःकालीन बेला में सर्वप्रथम श्री कल्कि धाम निर्माण यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ के पश्चात आयोजित मासिक सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सत्संग के दौरान प्रवचन देते हुए श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सम्भल में हिंदू आबादी की घटती संख्या चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि सम्भल सहित देश के कई हिस्सों में बिगड़ता जनसांख्यिकीय संतुलन भविष्य के लिए गंभीर चुनौती साबित हो सकता है,जिस पर सरकारों को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में हिंदू आबादी कम हो रही है,जो देश की एकता और अखंडता के लिए चिंता का विषय है।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने श्री कल्कि धाम को आस्था का विशाल केंद्र बताते हुए कहा कि यह धाम भक्तों के वर्षों के संघर्ष और अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धाम का शिलान्यास किए जाने से भक्तों का विश्वास और मजबूत हुआ है।उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम का

निर्माण करोड़ों भक्तों के जीवन का आध्यात्मिक लक्ष्य है और इसके लिए देशभर में संपर्क अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि श्री कल्कि नारायण को समर्पित यह धाम विश्व का अद्वितीय धार्मिक स्थल होगा,जहां भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों के दर्शन एक ही स्थान पर संभव होंगे। मासिक सत्संग के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में जयपाल सिंह,सुधीर त्यागी,पंकज गुप्ता,संजीव त्यागी,सुधीर चाहल,जितेंद्र सिंह,मुनिदेव त्यागी,बिजेंद्र त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *