एसपी तंवर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज), नजीबाबाद। 23 दिसंबर 2025 को साहू जैन महाविद्यालय, नजीबाबाद में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन, विचार एवं राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान रहा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ देशभक्ति की भावना तथा महान व्यक्तित्वों के विचारों को समझने की चेतना विकसित करना था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी. एस. तोमर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक थे तथा वे एक प्रखर वक्ता होने के साथ-साथ उत्कृष्ट कवि भी थे। उन्होंने विद्यार्थियों से अटल जी के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने

अपने आकर्षक एवं सारगर्भित पोस्टरों के माध्यम से अटल जी के व्यक्तित्व, काव्यात्मक अभिव्यक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सुशासन के विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किय प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल प्रो. अरुण देव जायसवाल, डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह एवं डॉ. दीपक त्रिपाठी द्वारा रचनात्मकता, विषयवस्तु एवं प्रस्तुति के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में कल्पना ने प्रथम, मुबाश्शिरीन कशिश ने द्वितीय तथा आफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. मुकेश कुमार एवं डॉ. सरोज बाई के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रो. परमिल, प्रो. मनीष कुमार, प्रो. रीना, प्रो. गुरप्रीत सिंह, डॉ. अनिल कुमार राजपूत, डॉ. प्रवीण, डॉ. अनुराग, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. उमेश, डॉ. विकास यादव, डॉ. नवीन कुमार सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।