रिपोर्ट- अमित सैनी/देहरादून
देहरादून (परिपाटी न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश व पुलिस अधीक्षक देहात महोदय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में थानाध्यक्ष रानीपोखरी के नेतृत्व में थाना हाजा से पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र की मस्जिदों में लाउड स्पीकर अत्यधिक आवाज में बजाने की शिकायत पर थाना क्षेत्र से गठित टीम द्वारा मस्जिदों में चैकिंग के दौरान लिट्राबाद मस्जिद रानीपोखरी में लाउड स्पीकर लगे पाये गये, उक्त मस्जिद प्रबन्धक समिति द्वारा पूर्व में दिये गये माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन नही किया गया, मस्जिद प्रबन्धक समिति को माननीय उच्च

न्यायालय के निर्देशों से अवगत कराते हुये, मस्जिद से लाउड स्पीकरों को उतरवाया गया, एवं मस्जिद प्रबन्धक फुरकान पुत्र अमीर हसन निवासी प्रबन्धक समिति मस्जिद लिस्ट्राबाद रानीपोखरी का अन्तर्गत धारा 51(3)/83 पुलिस अधिनियम में 10,000/- रुपये की चालानी कार्यवाही की गयी, तथा मस्जिद प्रबन्धक को चेतावनी दी गयी की यदि दोबारा लाउड स्पीकर बजाने

व लगाने की शिकायत प्राप्त होती है तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी, मस्जिद विवरण, मस्जिद लिस्ट्राबाद रानीपोखरी,फुरकान पुत्र अमीर हसन निवासी प्रबन्धक समिति मस्जिद लिस्ट्राबाद रानीपोखरी। (प्रबन्धक) पुलिस टीम, उ0नि0 विक्रम नेगी, अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह, कानि0 229 धीरेन्द्र यादव, म0हे0का0 तारावती, म0कानि रुपल आदि मौजूद रहे।