Spread the love

संवाददाता- विक्की जोशी

गंज, बिजनौर परिपाटी न्यूज। कहने को तो सभी विभाग डेंगू, मलेरिया का प्रकोप कम करने में लगे हैं। मगर हकीकत में धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा है। यूं तो भारत सरकार स्वच्छता अभियान पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन कुछ जनपद बिजनौर के सफाई कर्मचारी प्रधानमंत्री का सपना बेकार करने में लगे हुए हैं। कागजों में ही नहीं, बल्कि मौके पर भी गांव संवेदनशील हैं। हल्दौर ब्लॉक के पंचायत निजामतपुरा में पिछले साल बुखार, डेंगू, मलेरिया के मरीज पाए गए थे। इस दौरान गांव में नाले गंदगी के ढेर मिल रहे है। इतना

ही नहीं नालों की सफाई नहीं होती है जिससे सड़कों पर ही पानी फैलने लगता है। जब परीपाटी न्यूज़ की टीम ने व्यापारी राहुल कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि गंज की मेन मार्केट में कोई भी सफाई कर्मचारी जल्दी से सफाई करने नहीं आता यदि अगर सफाई नहीं होगी तो बीमारी फैलने का डर पैदा होगा। वहीं दूसरी और

व्यापारी मनोज कुमार से बात की तो उन्होंने भी यही बताया कि जब सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं तो हम स्वयं ही सफाई करनी पड़ रही है क्योंकि जो भी व्यक्ति दुकान से समान खरीदने आता है गंदगी के चलते वह मार्केट में नहीं आ पाता और कपड़े गंदे होने का डर बना हुआ रहता है और जब हम ग्राम प्रधान या सेकेट्री से बात करते है तो ही सफ़ाई कर्मचारी आते हैं महीनो तक मेन मार्केट में कोई सफ़ाई कर्मचारी नहीं आता।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद