रिपोर्ट अजमल अंसारी
जलीलपुर परिपाटी न्यूज। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं बंद पड़े कपड़ा व्यापारी के मकान से लाखों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर अज्ञात चोर फरार, प्राप्त समाचार के अनुसार बिजनौर के चांदपुर के जलीलपुर क्षेत्र के गांव पाडला निवासी देवेंद्र सिंह दिल्ली में एक कपड़ा व्यापारी है ब्लॉक जलीलपुर स्थित श्रद्धा सैनी नामक एक दुकान अपने भांजे अमित कुमार को करा रखी है। गांव पाडला में देवेंद्र की माता केला देवी अमित कुमार और पत्नी अंशिका रहते हैं पिछले एक सप्ताह से अमित की माता वीरवती बीमार होने के

कारण अमित अपने गांव निजामतपुरा चौकी क्षेत्र गंज मैं रह रहे हैं बताया गया है कि घर खाली होने के कारण चोरों ने सोमवार की रात्रि किसी समय गेट का मुख्य ताला तोड़कर अंदर घर में घुस गए घर में रखें 2 लाख 80 हज़ार रुपए की नगदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए घर में लगे सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर भी उखाड़ ले गए हैं देवेंद्र के भाई खेत में लगभग बजे खाद डालने आए और घर की एक खिड़की खुली देख उन्होंने अमित को सूचना दी।अमित ने घर जाकर देखा तो सभी कमरों का ताला टूटा पाया सेफ

अलमारी के ताले टुटे और सामान उथल-पुथल पड़ा था और तीनो कमरों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए हैं।अमित ने पीवीआर 112 डायल को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जलीलपुर पुलिस चौकी को सूचना दी जलीलपुर पुलिस चौकी से चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है चोरी की घटना की एस आई चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने पुष्टि की है।