Spread the love

बोलने में था असमर्थ मां को देख लगा गले

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर , बछरायूं निवासी आस मोहम्मद अपने परिवार के साथ सोमवार की रात्रि चांदपुर मे दुबई सिटी कर्निवल महोत्सव मेला देखने आया था। अचानक छोटा बेटा फरहान पुत्र आस मोहम्मद नुमाइश की भीड़ में गुम हो गया, परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला नुमाइश मैदान में बच्चा रोता हुआ नुमाइश में मौजूद पुलिसकर्मियों को मिला , पुलिस कर्मी और ठेकेदारो ने बच्चे से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। लेकिन परिवार से बिछड़ कर बच्चा घबराया हुआ था कुछ भी बता नहीं पाया, पुलिस ने नुमाइश में बच्चे का ऐलान लगवाया ।

बच्चा रोते-रोते चुपने का नाम नहीं ले रहा था । पुलिस कर्मी और ठेकेदारों ने घंटों बच्चे को गोद में लेकर खिला रहे थे , और लगातार बच्चे को चुपाने का प्रयास कर रहे थे। उधर बच्चे के मां-बाप भी बच्चे को ढूंढ रहे थे नुमाइश में बार-बार कराए गए ऐलान की आवाज सुन परिजन पुलिस सहायता केंद्र पर पहुंचे। जहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बच्चे के पिता का आधार कार्ड लेकर मां बाप को सौंप दिया बच्चे के परिजनों ने मेले में मौजूद पुलिस कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। वहीं मौजूद सिपाही ने बताया कि लापता बच्चे के परिजनों से पूछताछ की गई । उसके बाद बच्चे के पिता से आधार कार्ड लेकर बच्चा उन्हें सौंप दिया गया ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *