
रिपोर्ट- ऋषिपाल सिंह/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। आपको बताते चलें कि बिजनौर जनपद के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी की डायरी वाले रजिस्ट्रेशन और नोडल अधिकारी को महिना देने वाले अवैध संचालित क्लीनिकों,अस्पतालों, हॉस्पिटलों,पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग होमो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कस्बा नहटौर में झोलाछाप चिकित्सक ने उपचार के दौरान घायल बच्चे के पैर में सुई छोड़ दी।

पैर की पट्टी खोलने व एक्सरे कराने के दौरान पता चलने पर अंदर से सुई निकलने पर परिजन अचंभित रह गए। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
जानकरी के अनुसार कस्बा नहटौर के मोहल्ला महकमा इमामंबड़ा में नगीना निवासी एक फर्जी चिकित्सक हड्डी जोड़ने का काम करता हैं।बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला दरबार सादात निवासी नाजिम के 8 वर्षीय पुत्र घर मे खेलते समय घायल हो गया था।जिसे तत्काल पैर में समस्या होने के कारण नगीना निवासी उपरोक्त डॉक्टर के यहां भर्ती कराया था।आरोप है कि चिकित्सक ने बिना जाँच किये बच्चे का उपचार शुरू कर दिया था।