
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर में ब्राह्मण सभा चांदपुर के बैनर तले बजरिया में राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। मंगलवार को बाजार बजरिया में चेतन पांडे की दुकान के सामने ब्राह्मण सभा चांदपुर द्वारा राहगीरो को शरबत पिलाया गया। प्रचंड गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए

ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा बाजार में लोगों को शर्बत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गयी। अनिल शर्मा, चेतन पांडे, गोलू पांडे, शक्ति शर्मा, विनोद शर्मा, परिधि शर्मा, कुंज शर्मा, अनिल गुप्ता, पंडित दिनेश कुमार शर्मा, प्रभास मिश्रा, नीटू शर्मा, पप्पी, मुन्नू पंडित, घासीराम शर्मा आदि मौजूद रहे।