Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला

हरिद्वार परिपाटी न्यूज। 5 जून विश्वपर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाकर और उनके साथ फोटो खींचवाकर अनेक लोग भूल गये कि पौधों को भी इस भरी गर्मी मै पानी की आवश्यकता होगी। पुलिस कर्मी मंजू बालियान ने मैन रोड पर देखा बहुत से सुन्दर पौधे गर्मी से झुलस रहे हैँ। आस पास भी पानी की व्यवस्था नही है। तुरंत अपने घर दो किलोमीटर जाकर अपने 75

वर्षीय वृद्ध पिता ओर अपनी दो छोटी भतीजियो के साथ अधिक से अधिक पानी भरकर अपनी गाडी से उन नन्हे पौधों को पानी दिया। ओर निर्जला एकादशी पर यह प्रण किया कि जब भी समय मिलेगा इन पौधों को पानी देने स्वम आएंगी। समाज सेवा मै अधिकतर सुर्खियों मै रहने वाली मंजू बलियान् सेवा करने मै कभी किसी का इंतज़ार नही करती। पूछने पर कहती है सेवा परमो धर्म। नर सेवा नारायण सेवा। पर्यावरण पर कहती है साँसे हो रही कम, आओ पेड लगाए हम, इनको पानी भी समय से देंगे हम।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद