Spread the love

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने रामलीला ग्राउड पर चलाया सदस्यता अभियान

रिपोर्ट- विक्की जोशी

बिजनौर परिपाटी न्यूज। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने अपना सदस्यता अभियान जारी रखते हुए , बिजनौर नगर स्थित रामलीला ग्राउंड पर व्यापारियो को संगठन की सदस्यता दिलायी । मीटिंग संगठन के ज़िला संरक्षक अनिल काम्बोज के निवास स्थान पर संपन्न की गई । बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं संचालन ज़िला अध्यक्ष युवा वासु अग्रवाल ने किया ।

संगठन के ज़िला अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन पूर्ण रूप से अराजनैतिक है एवं व्यापारियों के लिए सदैव तत्पर है , किसी भी क़ीमत पर व्यापारियो का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । युवा प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष वासु अग्रवाल ने कहा कि हमारा संगठन हर स्तर पर व्यापारियों की लड़ाई लड़ने में सक्षम है , एवं व्यापारियों के हक़ की लड़ाई लड़ने में संगठन कभी देरी नहीं करता । बैठक में रामलीला ग्राउंड चौराहा से से व्यापारी राजीव कंबोज , सौरभ चौधरी , अनुज सोती , दीपक पाल , अनुज गुप्ता , कविता गुप्ता , मो सलीम , नरेश कुमार , सौरभ कुमार , अजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद