रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
देहारदून परिपाटी न्यूज। आमद वादिनी व दाखिला 01 किता तहरीर व कायमी मु0अ0स0 124/2024 धारा, 344/346/347/323/506/386/420/367/120बी/374 भादवि बनाम जय जोशी आदि इस समय कु0 जिया गौतम पुत्री सीताराम गौतम निवासी इन्द्रा कालोनी प्रतीत नगर रायवाला देहारदून मो0न0 78951094433 ने हाजिर थाना आकर एक किता प्रा0पत्र टाईपशुदा हस्ताक्षरित खुद के बातकर बाबत दिनांक: 19-05-24 को गुजरात निवासी एक एजेंट जय जोशी जिसका मोबाइल नम्बर 9313348672 है, के द्वारा वादिनी के भाई विधान गौतम व उसके साथ दुबई में काम करने वाले 07 अन्य भारतीय लडकों को थाइलैण्ड मे बडी आईoटीo कंपनी में जॉब दिलाने व अच्छी सैलरी दिये जाने की बात कही गयी। जय जोशी द्वारा मेरे भाई व उसके दोस्तों के साथ वीडियो काल के माध्यम से स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया व जय जोशी द्वारा बताया कि आप सभी का सलेक्शन आईटी कम्पनी में हो गया है व कम्पनी द्वारा आप सभी के दिनांक: 21-05-

24 को दिल्ली से बैंकाक थाईलैंड तक के टिकट बुक कर दिये गये हैं। इंडिया से थाइलैण्ड जाने का सारा खर्चा व सुविधाएं कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। दिनांक 21-05- 2024 को विधान गौतम घर से निकल कर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, जहां उसे उसके अन्य 07 साथी जय जोशी के साथ एयरपोर्ट पर मिले। जहां से जय जोशी इन सबको लेकर दिल्ली से बैंकाक, थाईलैंड पहुचा। उसके उपरान्त हमारा मेरे भाई से सम्पर्क नहीं हो पाया, भाई से संपर्क न होने पर हमने जय जोशी से संपर्क किया तो जय जोशी हमें गुमराह करता रहा कि आपके भाई को अच्छी जॉब मिल गई है। वह बहुत ज्यादा व्यस्त है इसलिए बात नहीं कर पा रहा उसके बाद जय जोशी से भी हमारी कोई बात नहीं हो पाई। करीब 07 दिन बाद किसी अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से मेरे पापा के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया जो मेरे भाई विधान गौतम का था, मेरा भाई बहुत डरा हुआ था व उसने बताया कि जयजोशी ने हमारे साथ धोखाधड़ी कर दी है, मैं व मेरे साथ अन्य 7 दोस्त दिनांक 21 मई, 2024 को इंडिया से बैंकाक थाइलैंड गए थे उन सभी लोगों को बैंकाक एयरपोर्ट से अज्ञात बंदूक धारियों द्वारा किसी वाहन में ले जाकर म्यांमार बार्डर क्रॉस कराया गया व अज्ञात जगह पर एक कमरे में हम सभी को बंद करके रखा गया। जहां हमे बधंक बनाया गया था वहां पर लगभग 70 भारतीय युवकों सहित अन्य देशों के कुल करीब 200 लोगों को बंधक बनाकर रखा गया था। यहाँ पर हम सभी के साथ मारपीट व बहुत बुरा व्यवहार करते हुए इलेक्ट्रिक शॉक जैसी अन्य प्रताडनाएं भी दी जा रही है। बधंक बनाये गये व्यक्तियों में लगभग 10 युवक उत्तराखण्ड के हैं जो खटीमा, देहरादून व अन्य स्थानों के रहने वाले हैं। यदि जल्दी ही हमें इनके चंगुल से नहीं छुड़ाया गया तो ये लोग हमें मार देंगे। इन लोगों द्वारा हमसे साइबर स्कैमिंग का काम कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा है जो इनकी बात नहीं मानता, उसको ये लोग मार देते हैं व यदि हम इनके चंगुल से जल्दी नहीं छूटे तो ये लोग हमें भी मार देंगे। इन लोगों ने म्यांमार में किसी अज्ञात जगह पर हमें बंधक बना रखा है। विधान गौतम द्वारा कभी कभी अज्ञात मोबाइल नंबर से हमें ऑडियो मैसेज, फोटो व लोकेशन भेजे जाने विषयक मय छायाप्रति आधार कार्ड पासपोर्ट फोटो आदि दाखिल किया । दाखिला तहरीर के आधार पर आदेशानुसार श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय / प्रभारी निरीक्षक महोदय के थाना हाजा पर मु0अ0स0 124/2024 धारा 344/346/347 /323/506/ 386/420/367/120बी/374 भादवि बनाम जय जोशी आदि दिनांक घटना 19.05.2024 से 21.05.2024 समय अदम तहरीर घटनास्थल भिन्न-2 दिनांक सूचना व समय रपट हाजा तारीख इमरोजा पर अँकित बामुद्दैयत जिया गौतम उपरोक्त अभियोग तफ्तीशी कायम व पंजीकृत किया गया डेली जारायम इरसाल होगे तकमिला दर पेश है । तफ्तीश उ0नि0 कुशाल सिंह रावत द्वारा की जायेगी । तफ्तीश हेतू fir मय दीगर कागजात तफ्तीश हेतू दिये जा रहे है । मूल तहरीर सल्गन FIR कर क्षेत्राधिकारी कार्यालय के माध्यम से मा0 न्यायालय प्रेषित की जायेगी । वादिनी को देकर प्रमाणित प्रति FIR के थाना हाजा से रुकसत किया गया । सादर निवेदन इस प्रकार है कि मेरा भाई विधान गौतम पुत्र सीताराम गौतम जो आईटी सेक्टर में काम करने हेतु माह मार्च 2024 मे दुबई गया था, दुबई में उसके साथ 07 अन्य भारतीय लडके काम करते थे, जो सभी माह मई 2024 में घर वापस आ गये। दिनांक: 19-05-24 को गुजरात निवासी एक एजेंट जय जोशी जिसका मोबाइल नम्बर 9313348672 है, के द्वारा मेरे भाई व उसके साथ दुबई में काम करने वाले 07 अन्य भारतीय लडकों को थाइलैण्ड मे बडी आईoटीo कंपनी में जॉब दिलाने व अच्छी सैलरी दिये जाने की बात कही गयी। जय जोशी द्वारा मेरे भाई व उसके दोस्तों के साथ वीडियो काल के माध्यम से स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया व जय जोशी द्वारा बताया कि आप सभी का सलेक्शन आईटी कम्पनी में हो गया है व कम्पनी द्वारा आप सभी के दिनांक: 21-05-24 को दिल्ली से बैंकाक थाईलैंड तक के टिकट बुक कर दिये गये हैं। इंडिया से थाइलैण्ड जाने का सारा खर्चा व सुविधाएं कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। दिनांक 21-05- 2024 को विधान गौतम घर से निकल कर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, जहां उसे उसके अन्य 07 साथी जय जोशी के साथ एयरपोर्ट पर मिले। जहां से जय जोशी इन सबको लेकर दिल्ली से बैंकाक, थाईलैंड पहुचा। उसके उपरान्त हमारा मेरे भाई से सम्पर्क नहीं हो पाया, भाई से संपर्क न होने पर हमने जय जोशी से संपर्क किया तो जय जोशी हमें गुमराह करता रहा कि आपके भाई को अच्छी जॉब मिल गई है। वह बहुत ज्यादा व्यस्त है इसलिए बात नहीं कर पा रहा उसके बाद जय जोशी से भी हमारी कोई बात नहीं हो पाई। करीब 07 दिन बाद किसी अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से मेरे पापा के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया जो मेरे भाई विधान गौतम का था, मेरा भाई बहुत डरा हुआ था व उसने बताया कि जयजोशी ने हमारे साथ धोखाधड़ी कर दी है, मैं व मेरे साथ अन्य 7 दोस्त दिनांक 21 मई, 2024 को इंडिया से बैंकाक थाइलैंड गए थे उन सभी लोगों को बैंकाक एयरपोर्ट से अज्ञात बंदूक धारियों द्वारा किसी वाहन में ले जाकर म्यांमार बार्डर क्रॉस कराया गया व अज्ञात जगह पर एक कमरे में हम सभी को बंद करके रखा गया। जहां हमे बधंक बनाया गया था वहां पर लगभग 70 भारतीय युवकों सहित अन्य देशों के कुल करीब 200 लोगों को बंधक बनाकर रखा गया था। यहाँ पर हम सभी के साथ मारपीट व बहुत बुरा व्यवहार करते हुए इलेक्ट्रिक शॉक जैसी अन्य प्रताडनाएं भी दी जा रही है। बधंक बनाये गये व्यक्तियों में लगभग 10 युवक उत्तराखण्ड के हैं जो खटीमा, देहरादून व अन्य स्थानों के रहने वाले हैं। यदि जल्दी ही हमें इनके चंगुल से नहीं छुड़ाया गया तो ये लोग हमें मार देंगे। इन लोगों द्वारा हमसे साइबर स्कैमिंग का काम कराए जाने का दबाव बनाया जा रहा है जो इनकी बात नहीं मानता, उसको ये लोग मार देते हैं व यदि हम इनके चंगुल से जल्दी नहीं छूटे तो ये लोग हमें भी मार देंगे। इन लोगों ने म्यांमार में किसी अज्ञात जगह पर हमें बंधक बना रखा है। विधान गौतम द्वारा कभी कभी अज्ञात मोबाइल नंबर हस्ताक्षर जिया 9731747667 से हमें ऑडियो मैसेज, फोटो व लोकेशन भेजे जाते हैं। इस प्रकरण के संबंध में हमारे द्वारा मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड तथा अन्य उच्चाधिकारीगणों से भी हमारे भाई के वापसी कराने के प्रयास के संबंध में अनुरोध किया गया है। अतः महोदय से निवेदन है कि मेरे भाई विधान गौतम को जल्द से जल्द सकुशल भारत लाने हेतु तत्काल उचित कार्रवाई व जय जोशी व उसके साथियों के विरुद्द सख्त कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें ।