Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला

रायवाला परिपाटी न्यूज। पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के अन्तत अवैध 54 पव्वे देशी शराब माल्टा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, देहरादून के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय, देहात के निर्देशन मे श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रायवाला महोदय द्वारा के द्वारा

दिये गये दिशा निर्देशों के साथ, नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना रायवाला में पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नाम-पता अभियुक्त ,सन्दीप उर्फ दुकनिया पुत्र ओम प्रकाश निवासी मोतिचूर हरिपुरकला उम्र -35 वर्ष, बरामदगी विवरण, अवैध 54 पव्वे देशी शराब माल्टा, पुलिस टीम, कानि0 1392 अर्जुन, कानि0 1161 अनित, थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान के अनुपालन में दिनांक 05.06.2024 को रायवाला रेलवे स्टेशन के पास से दौराने चैकिंग 01 अभियुक्त को अवैध 54 पव्वे देशी शराब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति से बरामद अवैध शराब के संबन्ध में थाना रायवाला पर मु0अ0सं0- 125/2024 धारा- 60 आब0 अधि० बनाम सन्दीप उर्फ दुकनिया पंजीकृत किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद