Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) गोल्डन लायनेस क्लब के सदस्यों ने ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण व सुरक्षा का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर गोल्डन लायनेस क्लब ने ब्लाक परिसर में फलदार,औषधीय एवं इमारती पौधे लगाकर उनके संरक्षण व सुरक्षा का संकल्प लिया।


‌ इस अवसर पर गोल्डन लायनेस क्लब की सचिव ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि हमारे जीवन में अगर हम प्रतिवर्ष तीन वृक्ष लगाएंगे तो‌ हमारा जीवन सफल हो जाएगा। वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग है। इनसे हमें आक्सीजन मिलता है। और सभी के जीवन के लिए आक्सीजन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण पर जोर दिया।
गोल्डन लायनेस क्लब की प्रेसिडेंट समाजसेवीका डॉ जसविंदर कौर ने अनुरोध किया कि जो भी पौधे लगाए जा रहे हैं।यह भी होना चाहिए कि वह खाली लगे हीं नहीं बल्कि उसके बाद में उनका पोषण होकर वह वृक्ष बने इस पर भी ध्यान देना चाहिए। वृक्षो से हमें आक्सीजन के साथ साथ फर्नीचर के लिए लकड़ी, कागज़ और फल भी मिलते हैं। हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि क्लब की और से जनहित में वृक्षारोपण का कार्यक्रम लगातार रूप से चलता रहेगा।
इस दौरान गोल्डन लायनेस क्लब की प्रेसिडेंट डॉ जसविंदर कौर, सचिव ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, कोषाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल क्लब की सदस्य मान्या कर्णवाल, हरप्रीत कौर, सीमा अग्रवाल, प्राची गुप्ता, डॉ मोना, शिवानी कर्णवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *