Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर

चांदपुर, (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर में पत्रकार प्रेस महासंघ इकाई जनपद बिजनौर के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व मे वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता व तारीक शेख के संचालन में एक बैठक चांदपुर के नूरपुर रोड स्थित फौजी रेस्टोरेंट मे आयोजित हुई।

बैठक के दौरान आए दिन हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न पर गहरी चिंता जताई गई एकजुट होकर इस प्रकार के अन्य के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। गाजियाबाद में एक महिला पत्रकार पर उत्पीड़न अत्याचार की घटना पर घोर निंदा की गई । सभी वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के हिसाब से बेहद चुनौती पूर्ण होता जा रहा है।

सच को खोज कर खबर बनाने वाले पत्रकारों पर तमाम दबाव डालने की साजिशे रची जा रही है ताकि सच का गला घोट जा सके वक्ताओं ने कहा कि धन बल और पहुंच रखने वाले कई लोग सच की खोज में जुटे पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाने से भी पीछे नहीं है। तय हुआ है कि इस प्रकार के हालातो से निपटने के लिए एकजुट होकर पत्रकार प्रेस महासंघ के मीडिया कर्मी लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

चांदपुर में एक वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर मुनेश चंद शर्मा ने एक लाख 65 हज़ार रूये ईंट के लिए भट्टे पर जमा कराए थे । भट्टा स्वामी विपिन चौधरी ईंट दे रहा है और ना हीं पैसे दे रहा है । पत्रकार के पैसो के लिए पत्रकार प्रेस महासंघ की पूरी टीम ने थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैसला से मुलाकात की थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। आपको बता दूं कि पत्रकार प्रेस महासंघ पत्रकारों की लड़ाई लड़ता आया है जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि पत्रकार प्रेस महासंघ पत्रकारों की लड़ाई हमेशा लड़ता रहेगा पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । बैठक में पत्रकार प्रेस महासंघ के पत्रकारों के पहचान पत्र और ढाई ढाई लाख का बीमा वितरण किए गए । इस अवसर पर पत्रकार प्रेस महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा , जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल , अजमल अंसारी , राजेश शर्मा , इरफान अंसारी , तारीक शेख , नए साथी डॉक्टर अमीरुद्दीन , परीक्षित गुप्ता , दानिश शेख , नरेंद्र कुमार , शाहरुख इदरीसी , राकेश कुमार , लोकेश कुमार , डॉक्टर जसवीर सिंह , रहमान , रईस आदि दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *