Spread the love

रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) सोमवार की शाम डबाकरा हाल नूरपुर में जिला केमिस्ट्र एसोसिएशन का ब्लॉक स्तर का सम्मान समारोह व केमिस्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक नूरपुर के सरक्षक भूदेव सिंह राठौर ने व संचालन अतुल जैन अफजलगढ़ ने किया। तीन मई को जिला अध्यक्ष सुबोध चोधरी को उत्तर प्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन ने मुरादाबाद का मण्डल सचिव बनाये जाने पर उनका सम्मान किया । सुबोध चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए सगठन की जीत बताया और सभी से अपने पद की गरिमा बनाये रखने का आश्वासन दिया।आयोजन में अफजलगढ़, चांदपुर,स्योहारा,कासमपुर गढ़ी, फ़ीना,ताजपुर, बिजनोर

आदि क्षेत्रों के केमिस्टों ने भाग लेकर अपने अपने विचार रखे ।विशिष्ट अतिथि नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान अपने सम्बोधन में कहा कि दवा व्यापार एक जीवन रक्षक व्यापार है ।नियमों का पालन करते हुए दवा व्यापार करना चाहिए और नशीली दवा को वेचने से बचना चाहिए क्योंकि नई पीढी नशे की तरफ ज्यादा भाग रही है ।उनके जीवन से खिलवाड़ नही होंना चाहिए कोई भी दवा स्वामी से कोई युवा नशे की दवाई लेने आता है। तो उसे कोई दवाई बिना डाक्टर के पर्चे के न दे जिससे आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सकता है। मुख अतिथि जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि यदि जिले में कोई भी दवा व्यापारी बिना लाइसेंस व नशीली दवाओं का

व्यापार करता पाया गया तो उसके खिलाफ् कानूनी कारवाही की जाएगी उसे किसी भी हाल में बक्शा नही जाएगा।यदि किसी केमिस्ट के सामने कोई परेशानी हो तो वह ऑफिस आकर स्वम मिल सकता है ।मै10वजे से 12वजे तक ऑफिस में बैठकर हर की समस्या का समाधान करता हूँ। अंत मे जिला एसोसिएशन के डाइरेक्टर डी के गुप्ता ने कहा कि कोई भी केमिस्ट बिना बिल के दवाओ की खरीदारी न करें यदि कोई बिना बिल के खरीदारी करता है तो स्वयं जिम्मेदार होगा
आयोजन में महामंत्री सतीश गहलोत ने दुकान में दवाइयो के रखरखाव व खरीदारी के बारे मे विस्तार से बताया ।आयोजन में डॉ जमीरउद्दीन उस्मानी, चोधरी नहारसिंह,प्रदीप चोधरी,संतोष चौहान आदि ने विचार रखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *