Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री आज लखनऊ जाते समय नूरपुर में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर एक व्यापारियों की मीटिंग को संबोधित किया इस अवसर पर नगर के व्यापारियों ने मुकुल अग्रवाल का फूल मालव से जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर मुकुल अग्रवाल ने कहा ऑनलाइन शॉपिंग पर प्रतिबंध लगना चाहिए

ऑनलाइन शॉपिंग से छोटे व्यापारी का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है उन्होंने अपील की की सभी लोग अपने नजदीकी बाजार जाकर खरीदारी करें और बाजार की रौनक वापस लाएं मुकुल अग्रवाल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग का व्यापार मंडल ने हमेशा व्यापारी हित की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ता रहेगा शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जाएगा इस अवसर पर प्रदेश पर प्रभारी तस्लीम अहमद नगर अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह नगर महामंत्री संदीप जोशी युवा नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता साहिल अली शाहनवाज मलिक आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *