Spread the love

रिपोर्ट अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर में हस्तिनापुर मार्ग पर एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे तालाब में जा गिरी। कार सवार लोगों ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। दो लोग कार में सवार होकर मेरठ से चलकर चांदपुर आ रहे थे । हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ है। घटना जलीलपुर चौकी क्षेत्र के गांव कुतुबपुर गावड़ी के पास एक तालाब की है। कार सवार तालाब से सुरक्षित बाहर आ गए हैं कार को भी बाहर निकाल लिया गया है।

दरअसल मामला बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र का है जहां चांदपुर हस्तिनापुर मार्ग पर एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे तालाब में जा गिरी। गनीमत रही कि तालाब में पानी कम था जिससे कोई जानी नुकसान नही हुआ। घटना उस समय घटनी जब अनिल उर्फ नीटू पुत्र अतर सिंह निवासी मौहल्ला बेस्ट एंड कॉलोनी बागपत रोड थाना टीपी नगर जनपद मेरठ ब्रेजा कार गाड़ी नम्बर यूपी 15 ईएफ 0311 में सवार होकर अपने एक अन्य साथी के साथ हस्तिनापुर के रास्ते चांदपुर आ रहे थे जब उनकी कार चांदपुर – हस्तिनापुर मार्ग पर गांव कुतुबपुर गावड़ी के पास पहुंची तो एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी।

कार तालाब में गिरने से उसमें पानी भरने लगा तो कार सवार दोनों लोग छत पर चढ़ गए और तैरते हुए बाहर निकले। कार में दो लोग सवार थे दोनों सुरक्षित बाहर निकल गए। ग्रामीणों की मदद से कार को रस्सा डालकर ट्रेक्टर से बाहर निकाला गया। अनिल कुमार मेरठ में बल्ले पर चढ़ाने वाली ग्रिप का काम करते हैं वह काम के सिलसिले में चांदपुर आ रहे थे। पानी भर जाने से कार बंद पड़ गई है पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई है।

कार सवार अनिल कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि मेरठ में बल्ले की ग्रिप का काम करते हैं चांदपुर आ रहे थे तालाब के पास रोड पर मोटरसाइकिल को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर कार तालाब में जा गिरी। सुरक्षित है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *