रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्रान्तर्गत हरिपुर कला मे मुखबीर की सूचना पर दिनांक 22.04.2024 को थाना गेट रायवाला के पास वाहन संख्या UK14CA-2624 चैक किया गया उसमे शराब व बीयर जो उन्हे अवैध रुप से परिवहन कर ले जाया जा रहा था । वाहन व माल को कब्जे पुलिस लेकर अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0 118/24 धार

60(2)/72 आबकारी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।अभियुक्त के कब्जे से 01 पेट्टी 100 पाईपर बोतल बरामद होना । वाहन संख्या UK14CA-2624 छोटा हाथी । अनुमानित किमत 143000/- रुपये (एक लाख तैतालीस हजार रुपये) पुलिस टीम, अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार ,थाना रायवाला ,कानि0 886 सन्दीप छाबडी , थाना रायवाला, कानि0
1392 अर्जुन ,थाना रायवाला, कानि0 715 सन्दीप कुमार थाना रायवाला, गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता, इन्द्रजीत तोमर पुत्र राधेश्याम तोमर निवासी खाण्ड गाँव रायवाला जनपद देहरादून । बरामदगी विवरण, अभियुक्त के कब्जे से 20 पेट्टी बीयर कुल 240 बोतल बरामद ।, अभियुक्त के कब्जे से 20 पेट्टी बीयर कैन 480 कैन बरामद ।अभियुक्त के कब्जे से 02 पेट्टी ब्लैक एण्ड व्हाइट बोतल बरामद ।