Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/ परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर के ब्लाक जलीलपुर के ग्राम जमालुदीनपुर निवासी आशाराम पुत्र कनवासिह देर शाम अपनी बेटी के घर पर जा रहा था । जब वह शेखपुरी चौहड बसन्तपुर पर गुरु नानक इन्टर कालेज के पास पहुंचा।

तभी ग्राम मनौटा निवासी धर्मपाल सिंह की मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई । जिसमें ग्राम जमालुदीनपुर निवासी आशाराम कि मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि शिक्षामित्र धर्मपाल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और गम्भीर रूप से घायल हुए शिक्षा मित्र धर्मपाल सिंह को हॉस्पिटल भिजवाया गया। और पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई बताया गया है कि धर्मपालसिंह जमालुद्दीनपुर के विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *