
रिपोर्ट /रक्षक राजपूत
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। मार्डन एरा स्कूल, बिजनौर के वैली ऑफ़ फ्लावर्स विंग में बालवाटिका 1,बालवाटिका 2 एवं बालवाटिका 3 की कक्षाओं में मैंगो एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आम के बारे में जानकारी देना था l गर्मियों का मौसम है और आम गर्मियों का फल है इसमें विटामिन सी,विटामिन ए, बी6, बी12 और फोलिक एसिड एवं अन्य पोषक तत्व

पाए जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य में बहुत फायदेमदं है। आम को फलो का राजा भी कहा जाता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने मैंगो शेक, मैंगो कस्टर्ड, मैंगो आइसक्रीम, आम रस, आम पन्ना आदि चीजे बनाई और जानकारी हासिल की, साथ ही बनाई गई चीजों का आनंद लिया l
मौके पर उपस्थित विद्यालय की डायरेक्टर प्राचार्या डॉक्टर सीमा विश्वास ने बच्चों का खूब उत्साह वर्धन किया और उन्हे आम से होने वाले फायदों के बारे में उपरोक्त जानकारी दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l
समस्त कार्यक्रम विंग काँऑर्डिनेटर रेनू भगत की देखरेख में संपन्न हुआ और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनाक्षी शर्मा, शालिनी तुली एवं बाल वाटिका की गीतांजलि, शेफाली, हबीबा एवं समस्त अध्यापिकाओं का सहयोग रहा l