
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर रोड पर दो बाइक सवार युवकों को चौपहिया वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया ।
मूलचंद सिंह पूत्र मुकंदी सिंह निवासी मौहल्ला नोदना थाना शेरकोट ने थाने मे दिए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया हैं कि उनका भतीजा बिन्टू व भांजा मोहित पुत्र

विक्रम अपनी बाइक से ताजपुर जा रहे थे। ताजपुर की और से गलत साइड से आ रही चौपहिया वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसमे प्रार्थी के भतीजे की बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी तथा प्रार्थी के भतीजे की दोनों जांघों की हड्डियां टूट गयी और उसके सर में भी काफी गंभीर चोटें आई है। प्रार्थी का भांजा भी बुरी तरह घायल हो

गया। घटनास्थल पर दोनों बेहोश पड़े मिले। प्रार्थी मूलचंद द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र अनुसार उसके भांजे व भतीजे की हालात गंभीर है जिनका इलाज बिजनौर अस्पताल में चल रहा हैं।थाना प्रभारी अमित कुमार ने उपरोक्त मामले मे वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने कि पुष्टि की गयी।