Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला

रायवाला परिपाटी न्यूज। मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान दिनांक 17.05.2024 को थाना रायवाला हरिपुरकला क्षेत्रान्तर्गत इन्टर कालेज रोड के सामने महालक्ष्मी ज्वैलर्स के सामने वाली गली हरिपुरकला थाना रायवाला के पास 01 अभियुक्त को 05.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0 115/24 धारा 8/21

एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । तथा अभियुक्त को समय से मा0न्यायालय पेश किया जा रहा है । पुलिस टीम, उ0नि0 विनय शर्मा ,थाना रायवाला ,कानि0 1392 अर्जुन ,थाना रायवाला, कानि0 1161 अनीत ,थाना

रायवाला, गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम राम दुबे पुत्र स्व0 शकर निवासी इन्टर काँलेज रोड महालक्ष्मी ज्वैलर्स के सामने हरिपुरकला रायवाला उम्र-28 वर्ष ,बरामदगी विवरण अभियुक्त के कब्जे 05.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होना ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद