
रिपोर्ट -मुनेश चन्द शर्मा/ परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला अधिकारी के आदेश पर ग्राम धुंधली में जांच करने पहुंची मत्स्य विभाग की टीम ने जनपद बिजनौर के चांदपुर में पिछले कुछ दिनों से ग्राम धुंधली के दो तालाबों में थाई मांगुर मछली की अफवाह फैली हुई थी। जिस पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। मत्स्य विभाग के अधिकारी द्वारा जांच की गई यह खबर झूठी पाई गई। प्राप्त समाचार अनुसार जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर के ब्लॉक नूरपुर के ग्राम धुंधली में तस्लीम पुत्र मो फकीरा के दो तालाबों में थाई मांगुर मछली पलने की शिकायत मिली थी।

मत्स्य विभाग बिजनौर की टीम द्वारा जिला अधिकारी के आदेश का पालन करते हुए मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने दोनों तालाबों में पूर्ण रूप से जाल डलवाया गया। तो जांच में पंगेशियस प्रजाति की मछली प्राप्त हुई। पंगेशियस प्रजाति की मछली पर किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है । अधिकारियों से बात करने पर पता चला की।

शिकायतकर्ता आफाक अहमद उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन नगर इकाई चांदपुर द्वारा शिकायत की गई थी। मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल करने पर शिकायतकर्ता विभाग की कार्रवाई से संतुष्ट हुए जांच करने वाली टीम में मत्स्य निरीक्षक सत्येंद्र कुमार साजिद हुसैन तथा मत्स्य विकास अधिकारी बिजनौर एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।