Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/ परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के थाना शिवाला के ग्राम सरकथल के रहने वाले आशुतोष पुत्र विजय पाल की 4-5-महीने पहले ही शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही कुछ विवाद हुआ तो विजय पाल ने अपने पुत्र आशुतोष को घर बुलाया जो बाहर नौकरी करता है।

परन्तु आशुतोष की पत्नी मोनिका ने आशुतोष के घर आने से पहले ही कोई ज़हरीला पदार्थ खा कर आत्म लीला समाप्त करली। ज़हरीला पदार्थ खाने के बाद मोनिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ में भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। और पुलिस को सूचना दी गई है। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *