Spread the love

रिपोर्ट/रक्षक राजपूत

मंडावर(परिपाटी न्यूज़)।मोटरसाइकिल पर सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत। बिजनौर से अपने घर जा रहे 35 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण टक्कर मंडावर पेट्रोल पंप के

पास हुई। युवक की पहचान यशपाल के रूप में हुई जो की ग्राम बहादुरपुर जट का रहने वाला था। घटना के निकट मौजूद व्यक्तियों ने थाना मंडावर को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर ,जिला अस्पताल पहुंचा दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया, परिजनों का रो रो का है बुरा हाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *