
रिपोर्ट/ रक्षक राजपूत
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) । कल सीबीएसई बोर्ड का कक्षा 12वीं एवं 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें छात्रों का बहुत ही उम्दा प्रदर्शन रहा। बिजनौर के मॉडर्न एरा स्कूल के बच्चों ने एक बार फिर से अपना

लोहा मनवाया । जहां एक तरफ कक्षा 12वीं में टॉपर 98% पर रहा वहीं दूसरी ओर दसवीं कक्षा में 96.80% पर रहा। साथ ही 12वीं कक्षा के रुद्र प्रताप सिंह 98% अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। 10वीं और 12वीं में क्रमशः 28 व 25 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्राचार्य ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन दिए।