Spread the love

रिपोर्ट- राहुल तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया देहरादून

देहरादून(परिपाटी न्यूज़)। खबर जिला देहरादून के विकास खंड कालसी के ग्राम बोहरी से है जहाँ भगवान परशुराम का प्राचीन मंदिर है। जिसमे भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया।

दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान के दर्शन किये और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मंदिर की मान्यता है कि यहाँ जो भी मुराद माँगो वह पूरी हो जाती है।

पति पत्नी भी यहां संतान प्राप्ति के लिए आते है और मुराद पूरी होने पर मंदिर की सेवा में सहयोग करते है। मंदिर के पुजारी से जब पूछा तो उन्होंने बताया कि यहाँ भगवान परशुराम की चौकी लगती है।

यह मंदिर देहरादून चकराता रोड पर देहरादून से लगभग 80 किलोमीटर दूर पहाड़ो के बीच मे स्थित है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *