Spread the love

तीन की हालत गंभीर, मास के अवशेष खाकर कुत्ते हो गए हैं खूंखार

रिपोर्ट/रक्षक राजपूत (परिपाटी न्यूज़)

मंडावर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)।मौहल्ला काजियान में भैंस के मीट की दुकानों पर पड़े कुत्ते मांस के अवशेष खा खा कर इतने खूंखार हों गए कि इन खूंखार कुत्तों के झुंड ने एक गरीब के आंगन में बंधी छः बकरियों को चीड़ फाड़कर मौत के घाट उतार दिया जबकि तीन बकरियों को बुरी तरह से लहूलुहान घायल कर दिया।मंडावर के मौहल्ला काजीयान में इस्लामुद्दीन उर्फ पप्पू की पत्नी कमर जहां उर्फ कमालों ने अपनी पुत्रियों की शादी के लिए कुछ बकरियां पाल रखी है ,क्योंकि की घर का गुजारा करने के लिए बकरियां ही उसका एकमात्र सहारा है । सोमवार की रात्रि उसकी बकरियां रोज मर्रा की तरह जंगल से चर कर घर के आंगन में बंधी थी । बताते हैं कि रात को जब सारा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था ।

तभी वहां पर कुछ मौहल्ले में मीट की दुकान पर पड़े रहने वाले खुखार कुत्तों का झुंड बकरियों पर उनकी मौत बनकर टूट पड़ा । खूंखार भेडिए रूपी कुत्तों ने जब तक बकरियों को चीड़ फाड़ करने से नही छोड़ा जब तक कि निढ़ाल होकर छः बकरिया मौत के मुंह में नही समा गई । खूंखार कुत्तों ने तीन बकरियों को चीड़ फाड़कर गंभीर रूप से घायल कर दिया शोर शराबे की आवाज पर जब घर के लोग बकरियों के पास गये तो छः बकरियां मृत पड़ी हुई थी और तीन बकरियां घायल अवस्था में थीं और उनके पास आवारा कुत्तों का झुंड बैठा हुआ था इतनी संख्या में बकरियों की मौत से कमरजहां पर गम का पहाड़ टूट गया। क्योंकि बकरियां ही उसकी आय का एक मात्र साधन था । खूंखार कुत्तों की इस घटना को सुनकर सारा मौहल्ला इकठ्ठा हो गया जिसने भी आंगन में लहूलुहान मरी पड़ी बकरियों को देखा उसका दिल मुंह में आ गया। गरीब की सभी बकरिया और बकरे कीमती थे । लोगों ने बताया कि उनके इसी मोहल्ले में कुछ पशुओं के मांस की दुकाने है । जहां दिन भर कुत्तों का झुण्ड मांस के अवशेष खाने के लिए पड़ा रहता है । इनमें एक कुतिया तो बहुत ही खतरनाक हैं जिससे मौहल्ले भर के कुत्ते भी डरते हैं । कुत्तों के खूंखार झुंड द्वारा बकरियों को चीड़ फाड़कर मारने और घायल करने की घटना से मौहल्ले वाले सहम गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *