
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर के ग्राम जलीलपुर में पत्रकार प्रेस महासंघ की मीटिंग संगठन के जिला महासचिव परीक्षित गुप्ता की अध्यक्षता व पत्रकार अकरम खान के संचालन में संपन्न हुई ।

प्राप्त समाचार के अनुसार पत्रकार प्रेस महासंघ बिजनौर इकाई की एक बैठक जिला अध्यक्ष विकास शर्मा के निर्देशन में चांदपुर के ब्लॉक जलीलपुर मे डॉ राहुल के स्थान पर आयोजित की गई। आपको बता दूं की जनपद में पत्रकारों के दर्जनों संगठन काम कर रहे हैं। जिसमे एक संगठन पत्रकार प्रेस महासंघ ऐसा है जो पत्रकारो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ढाई ढाई लाख रुपए का बीमा करता है।

जनपद में पत्रकार प्रेस महासंघ से जुड़े पत्रकारों को लगातार बीमा वितरण किए जा रहे हैं। बैठक में संगठन के विस्तार सहित पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा पत्रकारों की समस्याओं के तत्काल निदान के लिए आलाधिकारियों को अवगत कराने सहित जिला प्रशासन से समस्याओं के मुद्दे पर शीघ्र मिलने की योजना बनाई गई।

संगठन को विस्तार देते हुए नए साथी पत्रकार अकरम खान को सदस्यता ग्रहण कराई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव परीक्षित गुप्ता ने पत्रकार भुवन राजपूत , पत्रकार नरेंद्र राजपूत, पत्रकार डॉक्टर राहुल को

संगठन के परिचय पत्र एवं ढाई ढाई लाख रुपए का बीमा सम्मान दिया गया। संगठन के पदाधिकारियो द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं संगठन को मजबूती दिलाने और संगठन में नए सदस्यो को जोड़ने का

आह्वान किया गया। पत्रकार प्रेस महासंघ द्वारा सीतामढ़ चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को उनकी कर्मठता के लिए गायत्री मंत्र और पत्रकार प्रेस महासंघ की डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव परीक्षित गुप्ता , जिला सह मीडिया प्रभारी इरफान अंसारी, जिला कार्यालय प्रभारी मोहम्मद अजमल अंसारी, डॉ राहुल , भुवन राजपूत , अकरम खान , राहुल , नरेंद्र राजपूत आदि दर्जनो पत्रकार मौजूद रहे ।