रिपोर्ट-अमित सैनी/रायवाला
ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। एनसीआर सामग्री (असंज्ञेय अपराध रिपोर्ट का विवरण): हिंदी वादी की सेवा में कॉपी की गई तहरीर, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश। विषय: गोविंद नगर में स्थित है ट्रेचिंग ग्राउण्ड में आग लगाने वाले व्यक्ति मनोज मजूमदार के विरुद्ध यथोचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के सम्बन्ध में। महोदय, सादर अवगत कराना है कि दिनांक 0505.2024 को नगर निगम ऋषिकेश के ट्रेचिंग ग्राउण्ड गोविन्द नगर में आग लगने के सम्बन्ध में राजेश निवासी गोविन्द नगर ऋषिकेश द्वारा बताया गया।

जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त ट्रेचिंग ग्राउण्ड में एक व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई है, जिसे हमने पकड़ लिया है आप मौके पर आ जाये। सूचना प्राप्त होते ही नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त तथा सहायक नगर आयुक्त को सूचित किया गया। उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गयी, उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम मनोज मजूमदार पुत्र शैलेन्द्र मजूमदार निवासी कृष्णा कुण्ड गली, मायाकुण्ड ऋषिकेश देहरादून उम्र लगभग 25 वर्ष बताया गया। मौके पर देखा गया तो आग लगने से नगर निगम ऋषिकेश के अपशिष्ट को नुक्सान हुआ है। मौके पर ही फायर ब्रिगेड, मै० स्वम्नू, एवं राजेश प्लास्टिक के कर्मचारियों द्वारा आग को बुझाया गया। उक्त व्यक्ति के द्वारा आग लगने के कारण पूरे शहर की वायु प्रदूषित हो गया है, जिससे जहरीला धुआ होने से आसपास रहने वाले एवं उक्त स्थान से गुजरने वाले लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रही है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं माननीय एन०जी०टी० द्वारा भी ठोस अपशिष्ट अथवा प्लास्टिक को जलाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त व्यक्ति को पकडकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही थाने लेकर आये है। अतः अनुरोध है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थमिकी दर्ज करते हुए कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें। भवदीय SD हस्ताक्षर अंग्रेजी अपठित अमित नेगी) सफाई निरीक्षक नगर निगम ऋषिकेश। मो 8126260833प्रतिलिपि निम्नलिखित को सादर सूचनार्थ प्रेषित । 1. जिलाधिकारी महोदया, देहरादून / प्रशासक, नगर निगम ऋषिकेश। 2. नगर आयुक्त महोदय, नगर निगम ऋषिकेश 13. उपजिलाधिकारी महोदया, ऋषिकेश 14. सहायक नगर आयुक्त महोदय, नगर निगम ऋषिकेश 15. प्रभारी अग्निशमन, ऋषिकेश। सफाई निरीक्षक नगर निगम ऋषिकेश। नोटमैं कानि 620 प्रमोद नेगी प्रमाणित करता हूं कि तहरीर की नकल थाना हाजा के संगणक पर शब्द व शब्द सही टाइप की गयी है।