Spread the love

रिपोर्ट अमित कुमार/ परिपाटी न्यूज़

कांठ,मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही तमाम परीक्षार्थियों की धड़कन तेज हो गई हैं। बच्चे लगातार अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं। अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओं के परिजनों में खुशी की लहर है। परिणाम घोषित होने के बाद यूपी

बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी की है। प्राची निगम ने पूरे राज्य में टॉप किया है। प्राची को 600 में से 591 अंक प्राप्त हुए हैं। पिछले साल यानी 2023 में प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंक के साथ पूरे राज्य में टॉप किया था। मुरादाबाद जिले के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा मानवी विश्नोई ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। मानवी विश्नोई की सफलता को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद