Spread the love

रिपोर्ट अमित कुमार

कांठ,मुरादाबाद ( परिपाटी न्यूज़)मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र करनपुर मार्ग पर शिरडी साईं स्कूल मुरादाबाद की बस में लगी आग,
क्षेत्र में मची भगदड़ आग बुझाने वाला फायर सिलेंडर निकाला एक्सपायर डेट मौके पर नहीं करा काम पड़ोस के घर से समरसेबल पंप चलाकर आग पर पाया काबू। जोकि स्कूल की एक्सपायर बसों के सहारे भी स्कूल द्वारा अभीभावकों से ऐंठा जा रहा है मोटा पैसा , सुविधा के नाम पर बच्चों के साथ हो रहा है खिलवाड़ जबकि स्कूल की एक्सपायर बसे दे सकती है किसी बड़ी घटना को अनजाम जिसपर आज दिनांक 13 अप्रैल 2024 को अगवानपुर में बने शिरडी साईं स्कूल की बस

UP21BN8272 छुट्टी के बाद बच्चों को घर वापस छोड़ने जा रही थी जैसे ही बस थाना कांठ क्षेत्र के करनपुर मार्ग पर पहुंची तो बस में अचानक वायरिंग फॉल्ट के कारण बस में आग लग गई गनीमत रही कि बस में केवल एक बच्चा था बाकी बच्चों को बस उनके घर छोड़ चुकी थी जिस पर आग लगते ही बस में बैठे एक बच्चे को भी सुरक्षित उतार लिया गया जबकि बस में आग लगने के कारण कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन स्कूल की एक्सपायर बसे कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है बस में आग लगते ही बस को रोक लिया और घटनास्थल पर ही पास के घर से समरसेबल चलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक बस काफी हद तक जल चुकी थी,बस के चालक विपिन शर्मा से बात करने पर बताया कि अभी कुछ ही दिन पहले बस की सर्विस फिटनेस कराई थी और गाड़ी 2013 मॉडल बताइए लेकिन आज शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक बस में आग लगी है बस में आग लगने से पहले हमने सभी बच्चों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा दिया है केवल एक बच्चा बस में था जिसको हमने सुरक्षित उतार लिया, बस में आग लगने से किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है,केवल बस में ही नुकसान हुआ है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद