Spread the love

रिपोर्ट रक्षक राजपूत

बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। मॉडर्न एरा स्कूल, बिजनौर के छात्र दिव्यांश को नेहरू स्टेडियम में कबड्डी टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय वापिस पर किया गया प्रोत्साहित I ज्ञातव्य है कि नेहरू स्टेडियम में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में नेहरू स्टेडियम टीम में शामिल मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र दिव्यांश को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय प्रांगण में समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के समक्ष प्राप्त गोल्ड

मेडल एवं ट्रैकसूट देकर डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉक्टर सीमा विश्वास ने छात्र दिव्यांश एवं शिक्षक कोच आशीष राजपूत को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया I आज आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि छात्र दिव्यांश एक होनहार बच्चा है वह आगे भी इसी प्रकार अपने शहर, परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करता रहेगा I डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉक्टर सीमा विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए खेल में जीतना उतना मायने नहीं रखता जितना कि खेल में प्रतिभाग करना, खेलों से बच्चों का चाचहुमुखी विकास होता है दिव्यांश की इस उपलब्धि से समस्त विद्यालय परिवार प्रफुल्लित है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *