Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/ परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में ग्राम सैन्द्वार के महामंडलेश्वर श्री गोपाल दास जी 1008 बाल ब्रह्मचारी जो निराकार में विलीन हो गए हैं। उनका ब्रह्म भोज भंडारा कराया गया है।

रामगोपाल दास ब्रह्मचारी जी के साकेतधाम वासी होने पर श्यामदास महाराज जी को उनकी गद्दी का भार सौंपा गया। अब श्याम दास महाराज जी की देखरेख में ही सैन्द्वार आश्रम का कार्यक्रम आगे चलता रहेगा। अब श्याम दास महाराज जी आश्रम के स्वामी कहलाएंगे।

तथा वहां की पूर्ण जिम्मेदारियां वहा‌ आए संतों द्वारा उनको सौप दी गई है। वहां पर आए बड़े-बड़े संतों ने एवं वहां के जो अनुयाई थे सभी लोगों ने मिलकर उनको पगड़ी बांधी

और फूल मालाओं से उन्हें अलंकृत- किया गया ब्रह्म भोज का प्रसाद भी वहां आए सभी संतों ने एवं जनता ने ग्रहण किया और सैन्द्वार आश्रम को आगे बढ़ने का भगवान से प्रार्थना का भाव भी सभी ने प्रकट किया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *