Spread the love

संवाददाता- आकाश कुमार

स्योहारा(बिजनोर)परिपाटी न्यूज़- थाना स्योहारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किवाड़ में जंगलों में भटक रही नोडी पर कुत्तो ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुचे पत्रकार ने नोडी को मृत अवस्था में पाया। परिपाटी न्यूज़ के संवाददाता ने इसकी

सूचना प्रभाग्य वन अधिकारी को दी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपनी टीम को घटनास्थल पर भेजा। वन विभाग की टीम ने मौके पर आकर देखा तो नोडी को मृत पाया। मृत शव को एक गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद