
रिपोर्ट/ जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)आर के एस एम पब्लिक स्कूल ताजपुर में शहीद दिवस को समर्पित होली बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने गीत, कविता , शायरी के माध्यम से होली पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्धक बलराम सिंह व प्रधानाचार्य शौरभ राजपूत ने शहीद सरदार भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बाल कवि तुषार, अनुराग, आख़िल,परी,आदर्श ने शहीदों के सम्मान व होली पर

अपनी रचनायें पढ़ी। हास्य व्यंग से सबको हंसाया। कार्यक्रम में कमलजीत सिंह नूर, अनुराग त्यागी, विशाखा शर्मा ने होली पर अपने विचार रखें तथा बच्चो के कवि सम्मेलन को सराहा। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।