
रिपोर्ट रक्षक राजपूत
मंडावर (परिपाटी न्यूज)। क्षेत्र के ग्राम दयालवाला मे स्थित अभिनव उ. प्रा. विद्यालय मे एक नये
भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है लेकिन उसके निर्माण कार्य मे जो सामाग्री लगाई जा रही है, वह बहुत ही घटिया किस्म की है, पहले भी विद्यालय के भवन निर्माण मे काफी चर्चा रहा है, घटिया सामग्री को लेकर ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जब भवन के कमरों के अंदर ईंट और सीमेंट से अलमारी बनाई जा रही थी तो

स्लैब तुरंत गिर जाते थे। गनीमत रही की उस समय भवन मे कोई नहीं था, नहीं तो कोई बडा हादसा हो सकता था। इसकी सापेक्ष में जब ठेकेदार रवि से बात की तो कोई ठोस जवाब न देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। सीडीओ बिजनौर से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने फोटो और विडिओ मांगे और कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिल पाया। उपरोक्त विद्यालय मे ही एक सेफ्टी टैंक भी अपने खुले मुँह के कारण किसी बड़े हादसे को दावत देने की फिराक मे है। इसके बारे मे स्कूल के अध्यापक ने बताया की नया भवन तैयार होने के बाद ज़ब उसमे शिप्ट होंगे और पुरानी बिल्डिंग तोड़कर उसका मलबा उस टेंक मे डालकर बंद कर दिया जायेगा। अब सवाल यह है की जब तक कोई हादसा नहीं होता तो क्या तब तक बिजनौर प्रशासन यूं ही मौन रहेगा या फिर लीपा पोती कर अपना पीछा छुड़ा लेगा।