
रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार तोमर (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)आज 23 मार्च 2024 को गौरी शंकर सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय ताजपुर में पूर्व छात्र परिषद, पतंजलि योग समिति एवं विद्यालय परिवार के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम पुष्प होली से मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक डाँ रोहताश सिंह ने की, अतिथि के रुप में विरेन्द्र शर्मा एव लाला मूलचंद गुप्ता ने मंच की शोभा बढाई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ परम्परागत ढंग से मां सरस्वती व भक्त प्रह्लाद के चित्र के समक्ष दीपक जलाकर व पुष्पार्चन करके किया गया।कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद के सहसंयोजक शुभम वालिया,सहसंयोजक बिजेन्द्र सिंह ,सचिन कौसिक, सुमित शर्मा, दिग्विजय सिंह ,ललित नारायण, समाजसेवी, सत्येन्द्र आर्य, हरिनाथ सिंह, डाँ अरुण अग्रवाल, डाँ. मुनीश त्यागी, डाँ. ऋषिपाल सिंह, इन्द्रराज सिंह,मनोज कुमार अग्रवाल, समाजसेवी कमलजीत नूर ,ऋषि राम आदि उपस्थित रहे । और होली

की हार्दिक शुभकामनाएं दी।विद्यालय के व्यवस्थापक प्रकाशचन्द ने यज्ञ की महत्ता बतायी और लोकसभा चुनाव को एक महोत्सव बताया साथ ही मनोज कुमार अग्रवाल ने भी होली को यज्ञ के साथ मनाने का आग्रह किया । डाँ. रोहताश सिंह ने यज्ञ के अलग अलग प्रकार बताए जिनमें मतदान करना भी एक यज्ञ कर्म बताया ।
सभी ने मंच से सभी को होली की शुभकामनाएं दी ।अन्त में सत्येन्द्र आर्य की ओर से जलपान सन्तरे व अंगूरों से कराया गया ।साथ ही होली का पेय पदार्थ मट्ठे का भी वितरण किया । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवकुमार ने किया ।