Spread the love

रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी बिजनौर के समाज कार्य विभाग की छात्रा रिंकी पुत्री राजेंद्र सिंह घर घर जाकर ग्रामीणो को टीबी (क्षय)रोग के प्रति जागरूक कर रही हैl रिंकी एक समाज सेविका के रूप मे लगभग आठ साल से विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो मे कार्य कर रही है। रिंकी को उत्कृष्ट कार्य करने पर कई बार जिला स्तर,ब्लॉक स्तर ,पंचायत स्तर पर अर्वाड से सम्मानित भी किया गया है lरिंकी कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी बिजनौर के समाज कार्य विभाग की एम.एस.ङब्लू. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है, जो चिकित्सकीय समाज कार्य में “क्षय रोग(टीबी) उन्मूलन” विषय पर लघु शोध कार्य कर रही है!


विभागाध्यक्ष गोपाल स्वरूप सिंह एवं सहायक प्रवक्ता अनुज कुमार के निर्देशन मे रहकर एवं सामाजिक संस्था बाबरपुर बिजनौर के निदेशक कीर्ति वर्मा से प्रेरणा प्राप्त करके शोध कार्य कर रही हैlरिंकी ने वर्ष 2019 से 2021 तक “अक्षय प्रोजेक्ट क्षय रोग नियन्त्रण कार्यक्रम” के तरह सामाजिक संस्था बाबरपुर बिजनौर के साथ “मोटिवेटर” के रूप में कार्य किया हैlइस प्रोजेक्ट पर कार्य करने पर देखा कि ग्रामीण समुदायो मे आज भी अधिकांश लोग टीबी से ग्रसित है , जो जानकारी के अभाव मे अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रखते, हमें टीबी से बचने के लिए लोगो को जागरूक करना होगाl
हर वर्ष हम 24 मार्च को विश्व क्षय (टीबी) रोग दिवस मनाते है ।यह दिवस 1882 की उस तिथि को याद दिलाता है जब ‘डॉ. रॉबर्ट कोच’ ने “माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकलोसिस” नामक जीवाणु की खोज कर ली थी ।इस जीवाणु की खोज के बाद इस बिमारी से निदान और इलाज का रास्ता खुल गया थाl क्षय रोग माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकलोसिस जीवाणु के कारण

होने वाला हवाई संक्रमक रोग है। यह आमतौर पर फेफडो को प्रभावित करता है ,लेकिन यह शरीर के लगभग किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है
इस रोग को रोका जा सकता है ।इस रोग को रोकने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल्याण कारी योजनाएं और चिकित्सय सुविधा प्रदान की जा रही है जैसे निक्षय पोषण योजना के तहत मरीज को 500रू० की धनराशि प्रतिमाह मिलती है ।जिससे मरीज अपने पोषण का उचित ध्यान रखे , स्वास्थ्य विभाग द्वारा

निशुल्क काउंसलिंग , निशुल्क जांच और निशुल्क क्षय रोग की दवाइयां जो कि मरीज के नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रो पर उपलब्ध करायी जा रही है lआज विश्व क्षय रोग दिवस पर सभी के उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की कामना करते हुये “क्षय रोग मुक्त भारत ” के संकल्प को साकार करने मे रिंकी लोगो को घर घर जाकर जागरूक करके अपनी पूर्ण भूमिका निभा रही है lठीक इस तरह हम सब मिलकर टीबी को हराकर देश को टीबी मुक्त भारत बनाये l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *