
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)।। जनपद बिजनौर के चांदपुर अंसारीयान इमामबाड़ा में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें रोज़ादारो ने इफ्तार पार्टी में रोज़ा खोला वही इफ्तार पार्टी में नगर व आसपास क्षेत्र के कई नेता एवं हजारों लोग मौजूद रहे। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अकील अंसारी द्वारा रोजेदारों को इफ्तार पार्टी दी गई।

इस मौके पर अकील अंसारी ने कहा कि रमज़ान का महीना बहुत ही बरकतों का महीना है इस महीने में गरीबों की मदद करने वालो पर ईश्वर की अपार कृपया होती है । रोज़ा इफ्तार कराकर लोगों से मिलकर आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने सबसे शांतिपूर्वक ढंग से भाईचारा बढ़ाते हुए रमज़ान के इस पवित्र महीने का त्यौहार को मनाने की अपील की इफ्तार के दौरान लोगों ने देश मे अमन चैन बरकरार रखने की दुआ की ।

इस अवसर पर शमीम अंसारी ,डॉ मुनीर खालिद ,डॉक्टर शकील हाशमी , यूनुस ताऊ, नजाकत अल्वी , लंडडन प्रधान बास्टा , लियाकत मलिक , सलीम सैफी , खलील मलिक , भोला सैफी , शकील अंसारी , मुस्ताक अंसारी , छोटे कसगर, महमूद कुरैशी , नौशाद कुरेशी , फिजाउल रहमान , अज़ीम युसूफ , नासिर मलिक , नजाकत अल्वी , डॉक्टर शमीम , मास्टर शकील , दानिश अंसारी , मोहम्मद अरशद अंसारी आदि सैकड़ो गणमाननीय लोगों ने रोजा इफ्तार किया।