शराब माफियाओं में मचा हड़कंप
संवाददाता अजमल अंसारी
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर से चांदपुर में आबकारी पुलिस जी एस टी विभाग की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी । प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद बिजनौर के नूरपुर मुरादाबाद रोड पर सीमा सहायक आयुक्त जी एस टी आबकारी निरीक्षक डॉक्टर अभय कुमार की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है हिमांचल से झारखंड जा रही थी अवैध शराब का ट्रक पकड़ा। लगभग 45 लाख रुपए की शराब बताई जा

रही है।दरअसल पूरा मामला नूरपुर मुरादाबाद रोड का है जहां पर जी एस टी अधिकारी ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका चालक से कागज दिखाने को कहा तो कागज़ चाय की पतति और घरेलू तेल के थे शक होने पर गाड़ी जी एस टी कार्यालय चांदपुर पर ले आए चालक को कागज दिखाने के लिए कार्यालय बुलाया तो चालक मौका पाकर चाबी लेकर फरार हो गया ट्रक को खोलकर देखा गया तो उसमें 603 पेटी अवैध शराब की थी आबकारी पुलिस जी एस टी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है जिसमें छ सो तीन पेटी अवैध शराब की थी जिसकी कीमत लगभग 45 लाख बताई जा रही है , आपको बता दूं लोकसभा चुनाव से पूर्व सबसे बड़ी कार्यवाही आबकारी निरीक्षक अभय कुमार और जी एस टी अधिकारी सीमा सहायक आयुक्त संयुक्त टीम की देखने को मिली है ,आबकारी विभाग। पुलिस विभाग जी एस टी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। जीएसटी अधिकारी सीमा सहायक आयुक्त , आबकारी निरीक्षक अभय कुमार , पुलिस क्षेत्रा अधिकारी चांदपुर भरत सोनकर ,थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश बैसला मौके पर रहे मौजूद।