रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी के नगीना लोकसभा प्रत्याशी ओम कुमार सिंह का भाजपा कार्यकर्ता ने शहीद नगर स्थित शिव दुर्गा मंदिर पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह एवं संचालन सचिन राणा ने किया| ओम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 75 साल में पहली बार स्थानीय व्यक्ति को टिकट मिला है बाहरी प्रत्याशी आते हैं 5 साल तक दिखाई नहीं देते हैं उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए पहली बार आपके क्षेत्र के व्यक्ति को 75 साल में पहली बार स्थानीय प्रत्याशी को मौका मिला है। आप सभी का एक एक वोट हमारे लिए

किमती है। आपका वोट से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 के पार संकल्प को पूरा करेंगे। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश कर्णवाल, डीसीबी चेयरमेन पुष्पेंद्र शेखावत, चौधरी रणबीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा जुगनू चौधरी, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, ऋषभ शर्मा राजा, दिनेश चौहान, कैलाश सिंह, मास्टर हितेंद्र चौहान, राजेश्वर चौहान, सुभाष त्यागी, डॉ विजयपाल सिंह, सुधीर चौहान, अभिषेक चौहान, शुभम गुर्जर, अंकित चौहान, प्रमोहन, वीरेंद्र चौहान सुरेंद्र पाल, जीतू भूईयार, सरदार हरभजन सिंह, सरदार गुरनाम सिंह, सरदार रिंकू भाटिया, कमलेश प्रजापति, चंद्रभान शर्मा आदि लोग मौजूद रहे|