इंडिया गंठबंधन टूटने की कगार पर – चौधरी शोएब
एसपी तंवर
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) ।भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रधान वसीम राजा जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शोएब का कहना है कि रालौद गठबंधन प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान का जनाधार लगभग लगातार बढ़ता जा रहा है इससे उनकी जीत निश्चित नजर आ रही है एक संयुक्त प्रेस नोट में दोनों युवा नेताओं ने कहा कि भाजपा गठबंधन होने के पश्चात विपक्ष की पूरी तरह बिखर गया है इंडिया गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है जबकि एनडीए और मजबूत होता जा रहा है 2024 के लोकसभा चुनाव में यह बात साबित हो जाएगी कि

विपक्ष केवल मतदाताओं के लिए काम करता है जब सत्ता पक्ष भाजपा जो कहती है वह करती है उसकी करने और कथनी में कोई अंतर नहीं है जिसका उदाहरण आने वाले 5 साल में मुफ्त राशन अनाज प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों की सेवा वंचितों का सम्मान किसानों का कल्याण नारी शक्ति महिलाओं के नेतृत्व में विकास सभी के लिए सस्ती सुलभ स्वास्थ्य योजना उजाला योजना हर घर जल योजना आज घर घर योजना का लाभ पात्र तक पहुंचा जा रहा है किसी के साथ कोई भेद भाव नहीं है वसीम राजा व चौधरी शोएब मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर ने आगे कहा

की लोकसभा क्षेत्र से इस बार गठबंधन प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान रिकार्ड मतों से विजय प्राप्त करेंगे उनके निर्वाचन क्षेत्र में अब तक जितने भी सभाएं हुई है उनमें युवाओं की भागीदारी देखकर विपक्ष में खलबली मची हुई है सेकडो गांव में चंदन सिंह चौहान अपने हजारो समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर चुके हैं वह एक ऊर्जावान नेता है उनका व्यवहार ही उनकी पहचान है उन्होंने चुनाव लड़ने में भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन से लगे हुए हैं इस मौके पर राष्टीय लोकदल जिला अध्यक्ष नागेंद्र पवार जी जिला मिडिया प्रभारी राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर चौधरी शोएबशहजाद राणा प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष हनी तोमर पूर्व जिलाध्यक्ष विदित मलिक,जिला महासचिव कुलदीप चिकारा लवकुश फौजी चौधरी अलबेल वंश सारंग परितोष चंदेल पियूष चंदेल संदीप कुमार यूवा जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी आदि एवं समस्त वक्ता मौजूद रहे।