Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर,बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। ताजपुर‌ के ग्राम प्रधान फरहाना परवीन ने शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में साफ-सफाई कराकर हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश दिया है। बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संघ के उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी, वार्ड मेम्बर

अर्जून गिरी, शाहरुख आदि ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ पहले गांव गलियों से खुद कूड़ा उठाया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों के साथ सभी मंदिरों मेें झाडू़ लगवाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी का कहना है कि सभी को एक-दूसरे के धर्मों के त्योहारों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष प्रधान पति सभी धर्मो के त्योहारों में शरीक होते हैं। गांव में आपसी भाईचारा रखने के साथ-साथ विकास कार्यों पर भी निरंतर ध्यान देते आ रहे हैं। उन्हें जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *