
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। मामला बिजनौर जिले के चांदपुर इलाके का है यहां हल्दौर मार्ग पर चढ्ढा शुगर मिल है जिसमें बीती रात्रि किसान तुकमान उर्फ बबलू पुत्र ब्रहमपाल सिंह निवासी ग्राम करनपुर गावड़ी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना डालने आया था। किसान जब गन्ना चैन में डालने आया था तो अचानक चैन पर गिर गया जिससे किसान चैन में पिल गया

और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह तड़के तक किसान घर नही पहुंचा तो परिजन मिल पहुंचे और किसान को ठूंठने का प्रयास किया। परिजनों को किसान की ट्रैक्टर ट्राली मिल में गन्ने की चैन के पास खड़ी मिली तो परिजन परेशान हो गए मिल अधिकारियों से चैंन रोकने को कहा तो मिल प्रशासन द्वारा चैन बंद नही की गई जिसपर परिजनों ने हंगामा किया। सीसीटीवी कैमरे देखें गए तो परिजनों को करीब रात 1.22 मिनट पर किसान चैन में गिरता दिखाई दिया जिसके बाद मिल प्रशासन ने चैन बंद की काफी देर

बाद परिजनों को मिल की चैन में पिल जाने वाले किसान के कपड़े फंसे मिले जिससे परिजनों ने उसकी पहचान की किसान के मिल में पिल जाने से परिजनों के होश उड़ गए घटना की सूचना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण व किसान यूनियन के लोग शुगर मिल पहुंच गए हैं मिल प्रशासन की लापरवाही को लेकर हंगामा किया।

किसान की मौत पर मिल अधिकारी भाग गए। परिजन किसान नेता व ग्रामीण शुगर मिल में ही धरने पर बैठ गए और मिल अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की। पुलिस प्रशासन ने परिजनों व किसान नेताओं से घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली है। मृतक किसान के पिता ब्रहमपाल ने मिल प्रशासन की लापरवाही से बेटे की मौत का आरोप लगाया है। किसान अपने पीछे दो बेटे व एक पुत्री को छोड़ गया है। किसान की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बूरा हाल है।खबर लिखे जाने तक शुगर मिल में किसान धरने पर बैठे थे