
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर में पत्रकार प्रेस महासंघ इकाई जनपद बिजनौर के बैनर तले किया गया कांवर्ती सेवा शिविर का आयोजन सेवा शिविर में कांवड़यों को जल, दवाई ,फल, इत्यादि का निशुल्क वितरण किया गया। दरअसल पूरा मामला जनपद बिजनौर की तहसील

चांदपुर का है। जहां पत्रकार प्रेस महासंघ इकई जनपद बिजनौर के बैनर तले कावर्ती सेवा शिविर का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि पत्रकार प्रेस महासंघ यद्यपि पत्रकारों के हितों की लड़ाई के लिए कटिबंध है।

तथापि नर सेवा नारायण सेवा के रूप में भी सामाजिक कार्य भी करता है। उसी के परिपेक्ष में जनपद बिजनौर की तहसील चांदपुर में नहटौर रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट कांवर्ती सेवा शिविर का आयोजन किया गया है । जिसमें हरिद्वार से पैदल कावड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को निशुल्क फल , दवाई,जल, इत्यादि का वितरण संगठन के द्वारा किया जा रहा है जो शिवरात्रि तक अनवरत रूप से

चलता रहेगा जिसमें पहुंचकर श्रद्धालु सेवा का लाभ ले रहे हैं। कावर्ती की सेवा शिविर में संगठन के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा के साथ डॉक्टर मुनेश चंद्र शर्मा, इरफान अंसारी, मोहम्मद अजमल, जय सिंह, मोहम्मद रहमान, रईस अहमद, भुवन राजपूत , अतीक अहमद, निजामुद्दीन सैफी, बन्ने अल्वी, तारीक शेख,जसवीर सिंह , नरेंद्र चौहान , लोकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।