
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चांदपुर के द्वारा वाह जिंदगी वाह प्रोग्राम हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता राजयोगी मिशेल भाई (फ्रांस)से रहे व बीके राजयोगी भारत भूषण जी (पानीपत)।
मिशेल भाई (फ्रांस) ने अपने वक्तव्य में कहा मेरा जीवन पवित्र जीवन है ।मैं शिव भगवान भोलेनाथ का बच्चा हूं।

मेरा जीवन समाज की सेवा के लिए हैं। उन्होंने बताया मैं हर रोज राजयोग मेडिटेशन करता हूं। मैं राजयोग का अभ्यास 16 वर्ष की आयु से करता हूं। आज मेरी आयु 68 वर्ष है हम सबको सात्विक जीवन अपनाना चाहिए। और शिव भगवान भोलेनाथ को याद करना चाहिए। इससे हमारी जिंदगी वाह वाह रहेगी। बीके राजयोगी भारत भूषण जी ने कहां वाह जिंदगी वाह कैसे बने इस पर उन्होंने बहुत अच्छे टिप्स बताएं। सकारात्मक -हमें हर कार्य के लिए सकारात्मक रहना चाहिए। प्रशंसा हमें हर एक की प्रशंसा करनी चाहिए उसके कार्य के लिए। नम्रता हमारे अंदर नम्रता होनी चाहिए। उद्देश्य हमें उद्देश्य के साथ काम करना चाहिए। पवित्रता हमारे जीवन में पवित्रता होनी चाहिए और साथ में – राजयोग मेडिटेशन मेडिटेशन का अभ्यास हो तो जीवन खुशियां ही खुशियां है। ब्रह्माकुमारीज
चांदपुर संचालिका राजयोगी साधना दीदी जी ने आए हुए मेहमानों व अन्य सभी का स्वागत अभिनंदन व धन्यवाद किया। और महाशिवरात्रि की भी शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन बीके महावीर ने किया। इस अवसर पर शहर के वकील, मीडिया, डॉक्टर, अध्यापक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।