
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़तीं जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने जोड़- घटा , गुणा -भाग में लग गयी हैं। राजनीति की इन्ही हलचलों के बीच एक बड़ी खबर आई है। अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी आर0 एल0 डी0 में शामिल हो गयें हैं। आज 7 मार्च 2024 को राहुल चौधरी राष्ट्रीय लोकदल

के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मिलकर पार्टी में शामिल हो गयें हैं। आपको बतादे राहुल चौधरी एक अन्तर्राष्ट्रीय चेहरा है जो तमाम युवा पीढ़ी के लोगों के दिलो दिलो की धड़कन है। बिजनौर जिले के हजारों युवा लड़कें राहुल चौधरी को आदर्श मानकर कबड्डी को जुनून मानकर खेलने लगे हैं। परिपाटी न्यूज़ ने जब राहुल चौधरी के आर0 एल0 डी0 में शामिल होने को लेकर लोगों के विचार जाने तो लोगों ने कहा कि राहुल चौधरी के आने से पार्टी को और भी मजबूत आधार प्राप्त होगा और समाज के युवा लोग पार्टी से जुड़ेंगे जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।