Spread the love

रिपोर्टर अजमल अंसारी

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के पावन पर्व पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों और मन मोहक झांकियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। संत रविदास के 648 वें जन्मोत्सव पर शहर के मोहल्ला सराय रफी धर्मशाला से शुरू होकर नेहरू चौक , ढ़ाली बाज़ार , शंकर मूर्ति , बजरिया , सातों इमली आदि स्थानों से झांकियां निकाली गई, जो बाद में पतियापाड़ा धर्मशाला पर पहुंची।भव्य

शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला सराय रफी धर्मशाला से हुआ। संत रविदास के जीवन को उकेरती हुई कई मनमोहक झांकियां, मशहूर बैंड, ढोल नगाडे़, अखाड़े,डीजे के साथ बड़ी संख्या में भीड़ शोभायात्रा में शामिल रही। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक कर्णवाल ने फीता काटकर किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु के चरणों में अरदास कर प्रसाद ग्रहण किया। भारी संख्या में पुलिस बल समेत मौजूद रहे। रविदास जयंती मे कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र खन्ना, उपाध्यक्ष यतीश कुमार, महासचिव कमल सिंह ठेकेदार, कोषाध्यक्ष अमित लखोईया, सचिव कृष्ण पेंटर, छोटू व प्रताप सिंह मुख्य अतिथि विवेक कणवाल, मास्टर धर्मपाल, विशिष्ट अतिथि गोविंद मित्तल के पुत्र सार्थक मित्तल रहे। कमेटी सदस्य गण गजेंद्र कुमार मुनीष भारती, चरण सिंह सागर, मास्टर मुखराम सिंह, सुरेंद्र नेता ,कमल कुमार, उदय, अनुज, सुदेश, ओम प्रकाश, रघुनंदन, सुभाष ,सुधीर, मुनीम, अक्की, सुमित लाल, मास्टर नरेश ,जगत सिंह, चंद्रकांत सिंह, सभी का पूर्ण रूप से समिति चांदपुर में सहयोग रहा मंडल कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मन को सदैव साफ रखना चाहिए वह भक्ति लगन से करनी चाहिए ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद