रिपोर्ट, अमित कुमार
कांठ,मुरादाबाद( परिपाटी न्यूज़) कांठ नगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जिसमें झांकियों के साथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए शोभा यात्रा में अनेक प्रकार की झांकियां व सुंदर-सुंदर खिलौने की दुकान लगाई गई डीजे की धुन पर भक्ति गानों के साथ कलाकारों को नृत्य करते हुए देखा गया और सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा रविदास जयंती प्रोग्राम के


अवसर पर पूर्व विधायक हाजी रिजवान के पौत्र कादर आफाक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, यात्रा को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर पंचायत कांठ के मोहल्ला फजीरगंज के रविदास मंदिर से होते हुए में मार्केट से होते हुए नेता उपदेश का चौराहा सैनी धर्मशाला से होते हुए यात्रा को अनेक मोहल्ला से होते हुए यात्रा को रविदास मंदिर पर ही संपन्न किया गया,रविदास यात्रा में मुख्य अतिथि कादर आफाक, पूर्व चेयरमैन अजय वीर सिंह चौहान उर्फ पप्पू, ओम प्रकाश सिंह बौद्ध रावण (कमेटी अध्यक्ष,) हिमांशु चौधरी, रतन सिंह ,राजकुमार, संजय, राहुल कुमार ,विजयपाल सिंह, (मुंशी), अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह (राबड़) आदि उपस्थित रहे।